पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, मतदान आज सुबह सात बजे से

मुरादाबाद 

पोलिंग पार्टियां देर शाम अपने पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच गईं। कुछ शिक्षक पोलिंग बूथों पर जरूरी औपचारिकता करके नजदीक मे घर चले गए। सुबह निर्धारित समय से पहले पहुंचेंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मुरादाबाद सदर समेत आठ ब्लाकों में कुल 10065 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। कुल 21458 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए मैदान चुनाव मैदान में हैं।
मुरादाबाद में सदर ब्लाक की पोलिंग पार्टियां राजकीय पॉलीटेक्निक से रवाना की गईं। दोपहर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। चार बैलेट पेपर एक मतदाता को मिलेंगे। चारों के रंग अलग अलग रहेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। जिले को सत्रह जोन और 210 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 10065 पदों के लिए 875 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 21458 प्रत्याशी मैदान में हैं। पोलिंग पार्टियों की देर शाम तक रवानगी हुई। ड्यूटी किसकी किस बूथ पर होगी यह मतदान के दिन ही पता चलेगा। कुल 2437 बूथों पर मतदान होगा। कुल 2373388 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान सोमवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। एसडीएम प्रशांत तिवारी ने बताया कि सदर ब्लाक की पार्टियां पॉलीटेक्निक से रवाना की गईं। भगतपुर में नेशनल पब्लिक स्कूल से और मूढापांडे की राजेंद्र इंटर कालेज से गईं। एसडीएम कांठ हिमांशु वर्मा ने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद ने बताया कि शाम 5 बजे तक सर्वोदय कालेज डिलारी और सरोज इंस्टीट्यूट ठाकुरद्वारा से पार्टियां रवाना की गईं। एसडीएम बिलारी प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि कुंदरकी में जीजीआईसी और राम रतन इंटर कालेज बिलारी से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *