करंट लगने से मंदिर के पुजारी की हुई मौत, 

हमीरपुर ।
जनपद में राठ तहसील क्षेत्र के मध्यमा थाना अंतर्गत ग्राम पर गांव में मंदिर के पुजारी गौरी शंकर पुत्र नाथूराम की करंट लगने से मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय ने बताया कि पुजारी बीते करीब 20 वर्षों से गाँव के मंदिर में पूजा करते आ रहे थे। तथा वह मूल रूप से ग्राम रतवा थाना मऊरानीपुर जिला झांसी के रहने वाले हैं वह गांव के राधा-कृष्ण व चतुर्भुजी मंदिरों की देखरेख वह पूजन भजन का कार्य करते थे तथा मंदिर प्रांगण में ही छप्पर बनाकर रहते थे। बताया कि रात्रि के समय वह सोने के लिए चले गए थे तभी उसी दौरान रात्रि में फर्राटा पंखा में उतरे करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई उनके निवास में जाने के लिए लगे लोहे के गेट में भी करंट आ रहा था सुबह जब गांव की महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची तो मंदिर के गेट नहीं खुले जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछे के दरवाजे से अंदर जाकर देखा तो पुजारी मृत अवस्था में पड़े हुए थे। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *