चिड़ियाघर में मनोंरजन के साथ दर्शकों को करना पड़ा असुविधा का सामना
लखनऊ,
चिड़ियाघर में बकरीद के दूसरे दिन गुरुवार को दर्शकों की काफी भीड़ देखने को मिली इसमें खुशनुमा मौसम का भी कमाल है। ऐसे में हर कोई घूमने का मन बना लेता है। बकरीद के त्यौहार में लोग अपने परिवार सहित घूमने- फिरने व खरीदारी करने में मस्त रहे, इसी बहाने लोग चिड़ियाघर भी घूमते दिखे। वहीं गर्मी से राहत मिलने से चिड़ियाघर में शेर, बाघ, तेन्दूवे, हिरन और अन्य पशु पक्षियों ने भी अपने बाडेÞ में आकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाते रहे । शेर की दहाड़ और बाघों की उछल कूद सब का मन अपनी ओर खीचते हैं। इतनी भीड़ में चिड़ियाघर की एक खामी जो सब को खल रही थी। खाश तौर पर महिलाओं को सबसे ज्यादा समस्या देते हैं वे हैं वॉशरूम । चिड़ियाघर में सिर्फ एक वॉशरूम है जो कि मेन आॅफिस के पास खुला रहता है बाकी के जितने भी वॉशरूम बने हैं सब में लॉक लगा रहता है। इससे लोगों को बहुत ही समस्या होती है। कोरोना जैसे महामारी में ऐसा करना गलत है। वहां कर्मचारियों से पूछने पर बोले कि दूसरे वॉशरूम स्टॉफ के लिये हैं। दिेख जाये तो चिड़ियाघर लगभग 791 एकड़ में काफी दूर तक फैला हुआ है। इस लिये यहां बने सभी वॉशरूम टयलेट जनता के लिये खुले रहना चाहियें इस विषय में डॉ.
असोक कश्यप ने बताया कि सारे वॉशरूम जनता के लिये हैं बन्द रहना गलत है। मेरे संज्ञान में नहीं था । अब ऐसा नहीं रहेगा यहां के सारे टायलेट जनता के लिये खुले रहेंगे।
