ऐश्वर्या और रावी बनी मिस बॉलीवुड

देहरादून। मिस उत्तराखंड के सब-टाइटल प्रतियोगिता में बुधवार को ऐश्वर्या और रावी मिस बालीवुड चुनी गई। इस मौके पर प्रतिभागियों ने अलग-अलग अंदाज़ में एक्टिंग की। कोई बॉलीवुड की सेलिब्रिटी बना तो किसी ने अपने ही अंदाज़ में कुछ नया किया। जजेस ने प्रतिभागियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को आंका। इस दौरान प्रतिभागियों ने भी जजेस के दिए टास्क को बखूबी निभाया। इस मौके पर बतौर जज एक्टर बलराज नेगी, मिस उत्तराखंड 2018 संस्कृति भट्ट, डायरेक्टर सुमित अदलखा, मिस बॉलीवुड विशाखा बियाल, फ़िल्म डायरेक्टर देवदत्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *