होमगार्ड की बाइक कोतवाली परिसर से चोरी

उरई

होमगार्ड जवान की बाइक चोरों ने कोतवाली परिसर से उड़ाई। पीडि़त होमगार्ड ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा निवासी होमगार्ड जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह होमगार्ड में तैनात है। उसकी ड्यूटी उरई में लगी हुई है। वह प्रतिदिन उरई अप डाउन करता है। गांव से डायरेक्ट कोई साधन न होने के चलते वह बाइक से जालौन तक आता है। जालौन में कोतवाली परिसर में पुरानी बिल्डिंग के पास वह अपनी बाइक खड़ी कर बस से उरई चला जाता है। वापसी में बाइक लेकर वह पुन: घर चला जाता है। प्रतिदिन की भांति वह गुरूवार को भी बाइक कोतवाली परिसर में खड़ी कर चला गया था। जब वह ड्यूटी से वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीडि़त होमगार्ड ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी बाइक को किसी ने चोरी कर ली है। इस संदर्भ में इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र पटेल ने बताया कि अभी होमगार्ड की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही उन्हें इस संदर्भ में जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *