दुकान में शराब पीलाने में एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़। पुलिस ने दुकान में शराब पीलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नगर में कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने बीते रोज चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पौण निवासी अभय वल्दिया को अवैध तरीके से दुकान में शराब पीलाते पकड़ा। साथ ही दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
