पीएमएस रहे डॉ. भट्ट उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में पीएमएस रहे डॉ. केसी भट्ट को सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद विभिन्न संगठन के लोगों ने सम्मानित किया। शुक्रवार को लोग जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले डॉ. विधान चंद्र राय को श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने डॉ. भट्ट को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कोरोना काल में डॉ. भट्ट ने सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया। यहां डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती, बार संघ अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, गिरधर सिंह बिष्ट, मनोहर मुनौला, जीबी नगरकोटी, अजय रावत, हरिओम धामी, मुकेश महर, चारूचंद्र जोशी, विप्लव भट्ट, रवींद्र बिष्ट, किशन खड़ायत, चंद्रशेखर मखौलिया, जर्नादन उप्रेती, दीवान सिंह वल्दिया, धनीराम चन्याल, रमेश जोशी, भगवती पुनेठा, दीपा जोशी, राजेंद्र देवलाल, रवींद्र जोशी, मनोहर जेठी मौजूद रहे।
