राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 6 का चयन
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कोच सुरेश सिंह ने बताया कि देहरादून में 6 जुलाई से 8 जुलाई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में रिया धामी,नैतिक खर्कवाल,विवेक भट्ट,आर्यन मेहरा, श्रेयांस नाथ,आशना में हिस्सा लेंगे। चयन होने पर उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत,केवी की प्रधानाचार्य कमला निखुर्पा,राजेंद्र भट्ट,हिमांशु जोशी,मनोज रावत,कमलेश मखौलिया,निर्मल सिंह,हरीश बिष्ट,धर्म बिष्ट,रवि पाण्डे,सुरेश सिंह ने बधाई दी है।
