नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू
देहरादून। नगर निगम की ओर से नाले नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। ताकि बरसात में पानी की निकासी ठीक से हो सके। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि निगम की टीम रिस्पना और बिंदाल नदी की सफाई का कार्य कर रही हैं। लेकिन बरसात से पहले नाले नालियों की सफाई का कार्य पूरा करने के लिए नगर स्वास्थ्य अनुभाग को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
