वाहनों दुर्घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

अल्मोड़ा। डीएम वंदना ने जून में हुई तीन वाहन दुर्घटनाओं के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने संबंधित एसडीएम को दुर्घटनाओं के जांच सौंपी है। बीते पांच जून को ग्राम डोल बंगला के पास बैगनआर यूके 01 सी 6765 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, जैंती, भनोली को जांच अधिकारी नामित किया है। डोल आश्रम तिराहे से करीब हल्द्वानी मोटरमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमें वाहन चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा द्वाराहाट जालली-डहल सड़क और भिकियासैंण-भतरौंजखान सड़क पर पपनौला के पास हुए हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच भी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *