31 अगस्त तक दिव्यांग बना ले यूडीआईडी कार्ड
अल्मोड़ा। जिले में दिव्यांग जनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। अब तक यूडीआईडी कार्ड के लिए 6 हजार से अधिक दिव्यांग पंजीकरण करा चुके है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधाना त्रिपाठी ने बताया कि 31 अगस्त तक यूडीआईडी कार्ड बनाने आवश्यक है। जिससे की दिव्यांगों को विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी दिव्यांगों से 31 अगस्त तक कार्ड बनाने की अपील की है।
