आपदा पीड़ित ने की सुरक्षा दीवार लगाने की मांग

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बौना गांव में सड़क निर्माण से एक मकान खतरे में आ गया है। पीड़ित देवेंद्र सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा उनके मकान के आगे सड़क निर्माण किया जा रहा है। लेकिन वहां सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई। जिस कारण बारिश के बाद उनके मकान की सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने जल्द सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *