शाहिद आफरीदी ने कहा, इमरान को होमवर्क करके सत्ता में आना चाहिए था

लाहौर

पाकिस्तान की राजनीति में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी इमरान खान की सरकार पर टिप्पणी की है। आफरीदी का कहना है कि सरकार में आने से पहले इमरान ने बढ़ा-चढ़ाकर वादे किए थे, उनके वादे पूरे होने में 10-15 साल लग सकते हैं।
लंदन में पहुंचे शाहिद आफरीदी से इमरान सरकार को लेकर सवाल हुए थे। शाहिद आफरीदी ने कहा कि इमरान को अपना होमवर्क करके ही सरकार में आना चाहिए था, हालांकि अभी भी उनके पास वक्त है कि वह अपने किए हुए वादों को पूरा कर सकें।
जब शाहिद से सवाल किया गया कि इमरान खान की सरकार इन दिनों अविश्वास मत का सामना कर रही है, इसपर शाहिद ने कहा कि इमरान ने अपने क्रिकेट के दिनों में कई तरह के दबाव झेल चुके हैं, इसतरह यह भी वैसा ही एक अवसर है। आफरीदी ने कहा कि राजनीति पूरी तरह से अलग चीज है, यहां पर आप सिर्फ मैं नहीं कर सकते हैं। राजनीति में हर तरह के लोग होते हैं।
शाहिद ने कहा कि इमरान सरकार ने कई अच्छे काम किए हैं, लेकिन उनकी टीम लोगों को इस बारे में समझा नहीं पा रही है। इमरान खान ने सरकार में आने से पहले ही इतने बड़े-बड़े वादे कर दिए थे कि उन्हें पूरा करने में काफी वक्त लग रहा है। शायद उनके लिए 10-15 साल ही लग जाए।
पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने खुद के राजनीति में आने की बात पर कहा कि वह सिर्फ सेवा की राजनीति जानते हैं, जो पिछले आठ साल से कर रहे हैं। बता दें कि शाहिद आफरीदी लगातार कई तरह के इवेंट्स करते हैं, जिनके जरिए बच्चों की मदद की जाती है। पाकिस्तान में इन दिनों विपक्ष एकजुट होकर इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास मत प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। लगातार इमरान सरकार, सेना को लेकर बयानबाजी भी हो रही है। इसकारण है कि पाकिस्तान की राजनीति सुर्खियों में बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *