ब्यासी और भद्रकाली में यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण शुरू
डोईवाला। भद्रकाली और ब्यासी चौकी पर एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं का ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। प्रतिदिन 2 हजार यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण होगा।
गुरुवार को एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि चारधाम यात्रा तेज हो गई है। यात्रियों के आंकड़ों का सही आंकलन करने के लिए एसडीआरएफ ने टिहरी जिले के भद्रकाली चौकी और ब्यासी में पंजीकरण काउंटर शुरू किया है। यहां पर केदारनाथ और बदरीनाथ को रवाना होने वाले यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जायेगा। बताया कि प्रतिदिन 2 हजार यात्रियों का पंजीकरण होगा। एसडीआरएफ सेनानायक मिश्रा ने बताया कि गंगोत्री और यमनोत्री के लिए भद्रकाली चौकी पर प्रतिदिन एक हजार यात्रियों का पंजीकरण किया जायेगा। जबकि केदानाथ और बदरीनाथ धाम के लिए ब्यासी चौकी पर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किया है। पंजीकरण काउंटर पर चारधाम आने वाले वाहन, व्यक्तियों की संख्या, चालक का नाम एवं पता और मोबाइल नंबर अंकित किया जायेगा।
