यातायात व्यवस्था में बाधा डाल रहे राफ्टिंग वाहनों का काटा चालान
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा अब तेज हो गई है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। ऐसे में मुनिकीरेती में यातायात पुलिस ने राफ्टिंग वाहनों की वजह से लगने वाले जाम से निपटने के लिए गुरुवार को सख्ती बरती। पुलिस ने तपोवन में मुख्य मार्ग पर आड़े-तिरछे खड़े राफ्टिंग वाहनों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस टीम ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के चालान किए।
यातायात निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में तपोवन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यातायात व्यवस्था में खलल पैदा कर रहे राफ्टिंग वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों के चालान किए गए। यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया की एक तरफ चारधाम यात्रा सिर पर है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की चुनौती है। मुख्य मार्ग पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। बताया कि राफ्टिंग संचालकों को नियमों का पालन करने को कहा गया है। टीम में कांस्टेबल दीपक शर्मा, होमगार्ड जवान विकास आदि शामिल रहे।
