3मार्च को श्रीभरत मंदिर में रक्तदान शिविर लगेगा

 

ऋषिकेश। श्रीभरत मंदिर के स्व. महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की पुण्य स्मृति पर तीन मार्च को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके लिए मंदिर सोसाइटी ने लोगों से बड़ी संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया है। मंगलवार को झंडा चौक स्थित श्रीभरत मंदिर के प्रांगण में बैठक आयोजित हुई। इसमें मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि तीन मार्च को स्व. महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की पुण्य स्मृति पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संपूर्ण ऋषिकेश के जनमानस के सहयोग से प्रतिवर्ष विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर का उद्देश्य किसी भी प्रकार की दुर्घटना से ग्रस्त व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं तथा कैंसर पीड़ितों के अतिरिक्त अन्य बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों के जीवन को बचाना है। श्रीभरत मंदिर सोसायटी के सचिव हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का यह तीसरा रक्तदान शिविर है। मौके पर वरुण शर्मा, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य सुरेंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र जोशी, महंत रवि शास्त्री, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, जितेंद्र बिष्ट, रेडक्रॉस प्रभारी रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, खेल कोच प्रवीण रावत, रचित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *