नाबालिकों के वाहन दौड़ाने पर अभिभावकों का चालान, वाहन सीज

अल्मोड़ा। बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अल्मोड़ा पुलिस यातायात नियमों का उल्लघंन कर रहे चालकों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को भी पुलिस ने नाबालिकों के वाहन दौड़ाने पर अभिभावकों का 25-25 हजार का चालान कर वाहनों को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला थाना अल्मोड़ा ने फायर स्टेशन तिराहा एनटीडी मे वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके01ए2934 चैक किया जिसकों 14 वर्षीय नाबालिका चला रहा था। जबकि प्रभारी इंटरसेप्टर जीवन सिंह सामन्त ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे में लोधिया के पास 11 वर्ष 6 माह का नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *