नो पार्किंग में खड़े 8 वाहनों का काटा चालान, एक पिकअप सीज

अल्मोड़ा। नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को इंटरसेप्टर ने धारानौला सड़क पर अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े आठ वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। साथ ही एक पिकअप को सीज किया। दरअसल, अल्मोड़ा नगर में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। पार्किंग नहीं होने से चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा कर देते है। ऐसे में कई बार जाम की समस्या से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। वहीं, दूसरी ओर इन दिनों शादी के सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ने से समस्या और बढ़ गई है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने को पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सांमत ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर धारानौला सड़क पर नो पार्किंग जोन में खड़े आठ वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक पिकअप यूके 01सीए0822 को सड़क पर गलत तरीके से खड़ा करने पर सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *