दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड बनाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त

 

बागेश्वर। जिले में दिव्यांग जनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि 31 अगस्त तक यूडीआईडी कार्ड बनाना जरूरी है। उन्होंने सभी दिव्यांगों से 31 अगस्त तक कार्ड बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए विभाग की ओर से लगातार दिव्यांगों को सूचित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *