सूबे में सपा की हुकूमत वक्त का तकाजा – मसूद
लखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल उ0प्र0 के प्रान्तीय अध्यक्ष मसूद ने कहा कि सूबे के मौजूदा वजीरेआला की कारगुजारियों से अवाम तंग आ चुकी है। मँहगाई, बेरोजगारी, बेकारी, बेबसी, लाचारी में बेतहाशा इजाफा हुआ है। वक्त का तकाजा है कि 2022 में सूबे में सपा की हुकूमत बने। मसूद रायबरेली से अली मियां कालोनी में जावेद अहमद के यहाँ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। वे सपा के प्रान्तीय नेता ओपी यादव से बातचीत के दौरान कहा कि पश्चिमी उ.प्र. में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। ओपी यादव ने उन्हें बताया कि इस बात अवध के क्षेत्र से भी भाजपा का सफाया होगा। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने कहा कि उप्र. के व्यापारियों ने ठाना है, सपा सरकार बनाना है।
