ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत

फिरोजाबाद।

थाना लाइनपार क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव कूपा निवासी प्रेमपाल यादव की पुत्री शालू (17) गांव के पास ही रेलवे लाइन पार कर रही थी। बताया जाता है कि तभी अचानक वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *