पंचायत स्तरीय कृषक गोष्ठी संपन्न 

सरोजनीनगर  ।
सरोजनीनगर की ग्राम पंचायत भदोई में सोमवार को पंचायत स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमे किसानो के साथ ही महिला किसानो ने भी गोष्ठी में भाग लिया ।इस दौरान गोष्ठी में किसानो को उनकी अपनी फसलों कि पराली को खेतों में न जलाए ।किसानो द्वारा फसलों कि जलाई जाने वाली पराली से किसानो के कृषक मित्र किट भी जल कर मर जाते है ।जो किसानो की जमीन को उर्वरक व उपजाऊ  के साथ ही भुरभुरी बनाते है ।इससे किसानो की फसलों की पैदावार बढ़ती है ।कृषक गोष्ठी में पर्यावरण व लोगो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार व कृषि विभाग ने सख्त कदम उठाए है । गोष्ठी में कृष्को को बताया गया कि किसान इस बार अपनी फसलों कि पराली को नहीं जलाएंगे ।इसके लिए कृषि विभाग व कृषि उत्पाद क संगठन के बीच सहमति हुई है और निराला हर्बल बायो इनर्जी फॉर्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड को आदेशित किया गया है कि वह किसानो को जागरूक करे ।उन्होंने किसानो को बताया कि इसके लिए सभी कम्पोस्ट बनाने का काम कर सकते है ।इसके लिए पराली को काटकर बंडल बनाकर उसे इकट्ठा कर सकते है ।जिसे थर्मल पॉवर प्लांट में बेंच कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है ।गोष्ठी में बताया गया कि पराली को बहुत सी कंपनियां खरीद लेती है ।उन्होंने बताया कि पराली प्रबंधन के पास बहुत से साधन के लिए मशीन उपलब्ध है । जो किसानो को सस्ते दामों पर मुहैया हो जाती है ।गोष्ठी में कहा गया कि हम सबको संकल्प लेना होगा कि नहीं जलाएंगे पराली न आज और न कल ही जलाएंगे ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के तमाम किसान उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *