गैरीसन इंजीनियर्स ने दिए कोविड अस्पताल को 10ऑक्सीजन बेड
विकासनगर
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कई सरकारी, गैर सरकारी और सैन्य संगठन भी जनता की सहायता कर रहे हैं। बुधवार को सेलाकुई स्थित कोविड अस्पताल के लिए गैरीसन इंजीनियर एमईएस की ओर से सहायता मुहैया कराई गई। इस सैन्य इंजीनियरिंग संस्थान ने अस्पताल के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर सहित दस बेड मुहैया कराए हैं। क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि संसाधन मुहैया होने पर अब स्थानीय कोरोना मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा, जिससे संक्रमण के प्रसार पर भी रोक लगेगी। इस दौरान गैरीसन इंजीनियर्स के ले. कर्नल अखिल सिंह, अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. एचएस रावत, कै. बीके सिंह, एसएम नरपत सिंह, सुखदेव फर्सवाण, भगत सिंह राठौर, शूरवीर चौहान, अनिल नौटियाल आदि मौजूद रहे।गैरीसन इंजीनियर्स ने दिए कोविड अस्पताल को 10ऑक्सीजन बेड
विकासनगर। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कई सरकारी, गैर सरकारी और सैन्य संगठन भी जनता की सहायता कर रहे हैं। बुधवार को सेलाकुई स्थित कोविड अस्पताल के लिए गैरीसन इंजीनियर एमईएस की ओर से सहायता मुहैया कराई गई। इस सैन्य इंजीनियरिंग संस्थान ने अस्पताल के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर सहित दस बेड मुहैया कराए हैं। क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि संसाधन मुहैया होने पर अब स्थानीय कोरोना मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा, जिससे संक्रमण के प्रसार पर भी रोक लगेगी। इस दौरान गैरीसन इंजीनियर्स के ले. कर्नल अखिल सिंह, अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. एचएस रावत, कै. बीके सिंह, एसएम नरपत सिंह, सुखदेव फर्सवाण, भगत सिंह राठौर, शूरवीर चौहान, अनिल नौटियाल आदि मौजूद रहे।
