छूट के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़
ऋषिकेश
कोविड कफ्र्यू में मिली ढील के बाद शुक्रवार को दो दिन बाद ऋषिकेश के बाजार में रौनक लौटी। ज्वेलर्स, कपड़े, जूते, इलैक्ट्रिक, इलैक्ट्रानिक, कॉस्मेटिक, मोबाइल, प्लास्टिक के सामान आदि की दुकानें सुबह 8 बजे से शाम तक खुली रही। इस दौरान बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। हालांकि शुक्रवार को परचून की दुकानों में भीड़ कम नजर आयी। कपड़े, जूते की दुकानों में दबाव अधिक रहा। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कम हुआ। ऋषिकेश की हृदयस्थली त्रिवेणीघाट रोड पर रेडीमेड गारमेंट, शूट साड़ी, पूजा सामग्री, जूते आदि की दुकानें खुली रही, ग्राहकों का दबाव भी नजर आया। सामान खरीदने की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ी। दुकानों के आगे बेतरतीब वाहन खड़े होने से लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हुई।
