बाइक चोरी का आरोपी युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश

कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शांतिनगर निवासी रविंद्र पाल पुत्र सुरेंद्र पाल ने 21 सितंबर का 2020 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बाइक घर से चोरी हो गई है। जिसके बाद पुलिस वाहन चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। तहकीकात में जुटी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी। चोरी में संलिप्त युवक ऋषिकेश में घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने तहसील रोड स्थित गौरा देवी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र बिरमा निवासी रफीउल नगर रावली थाना मंडावर जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में कराई है। बताया की आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला उक्त बाइक दिल्ली में सीज हो गई। आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *