महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहीं: रितु खंडूड़ी

ऋषिकेश

यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति पथ पर चल रही हैं। महिलाओं के काम को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। शुक्रवार को मागथा में महिला मंगल दल के कार्यालय का उद्घाटन यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी ने किया। कहा कि महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं संचालित की है। जिसका उन्हें लाभ भी पहुंच रहा है। मौके पर ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, महिला मंगल दल की अध्यक्ष अरुणा देवी, मागथा विकास समिति अध्यक्ष श्रीधर प्रसाद कुकरेती, अलकेश कुकरेती, जीसी कुकरेती, कमलेश कांत, कीर्तन मंडली अध्यक्ष भुवनेश्वरी देवी, उपप्रधान हेमा देवी, पूर्व प्रधान विमला देवी, श्रीधर प्रसाद कुकरेती, भुवनेश कुकरेती, जगेश कुकरेती, प्रकाश कुकरेती, मयंक कुकरेती, ललित मोहन, सुमित कुकरेती, मोहित, कमलदेव , कमलेशकान्त, गोकुल देव, सुनील कुकरेती, आशाराम कुकरेती,अमरदेव, नंदकिशोर ,अरविंद कुकरेती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *