जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बढ़ी

ऋषिकेश

कोरोना संक्रमण का असर कम होते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फिर हवाई सेवाएं बढऩे लगी है। शुक्रवार को मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइटें पहुंची। मुंबई से 161 तो अहमदाबाद से 90 यात्री जौलीग्रांट पहुंचे। बीते दिनों कोरोना संक्रमण के चलते यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। ऐसे में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंडिगो ने अपनी सेवाएं बंद कर दी थी। लेकिन अब संक्रमण का असर कम होते ही फिर से फ्लाइटें शुरू होने लगी है। शुक्रवार को इंडिगो की दो फ्लाइटें फिर से शुरू की गई। पहली फ्लाइट मुंबई से 161 यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची और यहां से 100 यात्रियों को लेकर उड़ी। वहीं दूसरी अहमदाबाद से 90 यात्रियों को लेकर आई और 50 यात्रियों को लेकर गई। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढऩे लगी है। जिसकी वजह से अब फिर से फ्लाइटें अपनी सेवाएं देने लगी है। जल्द ही अन्य फ्लाइटें भी शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *