चोरी के माल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बीकेटी,लखनऊ
अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत थाना बीकेटी की पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए को चोरी के माल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक वहीद अहमद व उपनिरीक्षक सूरज शनीम की टीम द्वारा  सीतापुर हाइवे के किनारे स्थित चंद्रा लॉन के सामने से हवा पंचर वाले की दुकान से चोरी हुए सामान को बीकेटी क्षेत्र में स्थित साइंन सिटी में छिपा कर रखा गया है। पुलिस द्वारा साइन सिटी से अभियुक्त राजकुमार पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम रामपुर बेहड़ा, अरविंद रावत पुत्र शोभा निवासी भरतपुर बरगदी, दीपक सिंह पुत्र अमर सिंह को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। बरामद किए गए माल की बाजारू मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अभियुक्तगणों को जेल भेज दिया गया है आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *