मलिहाबाद में अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
लखनऊ।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मलिहाबाद पुलिस के मुताबिक सोमवार को मुखबिर ने बताया कि एक संदिग्ध थाना क्षेत्र के भुलभुलाखेड़ा मोड़ पर खड़ा है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद सिंह ने एसआई लाल बहादुर, हेड कांस्टेबल लल्लन प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल इसराईल खान को तत्काल मौके पर भेजा। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। इस पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आकाश पुरी निवासी ग्राम जल्लाबाद थाना पिसावां जिला सीतापुर बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
