कांग्रेस दे रही गांव गांव दस्तक, गिना रही योजना
मथुरा।
कांग्रेस पार्टी की चुनावी घोषणाओं से लोगों को अवगत कराने के लिए गांव गांव दस्तक दे रही है। आंझई, नरी सेमरी, धनगांव, हयातपुर, परखम, मांट राजा, गजु, स्याना, बछगांव, जाब, दह गांव, दिल्लू पट्टी, आदि न्याय पंचायतों में निकाली गई, प्रतिज्ञा पदयात्रा मै प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा छपे पंपलेट वितरित किए गए एवं नुक्कड़ सभा की गई।
धनगांव में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हूए, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है, आज जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि पुकार रही है, युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं है, किसान परेशान है, डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, खाद और बीज के लिए किसान परेशान हैं लड़ रहा है, समय से खाद नहीं मिल पा रहा, जनता त्रस्त है पर भाजपा मस्त है।
अन्य वक्ताओं मे ठाकुर वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, मुकीम कुरेशी उपाध्यक्ष, महामंत्री नरेश पाल सिंह, सचिव राम गोपाल सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, डॉ. प्रमोद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील जैन, डॉक्टर दीवान सिंह, ठाकुर कृष्ण गोपाल, ओम प्रकाश, भानु, भगत जी, कल्लन, गांव ऑझई में लाखन सिंह, मंगला, प्रताप सिंह, परसादी लाल, मानसिंह, बिस्सा, दिनेश, श्याम सिंह ,हरचंदी, हरिसिंह चंद्रभान, पिल्लू, गांव नरी सेमरी में सत्यपाल, महेश, मान सिंह, हरि सिंह, हरीराम, छिद्दी, मुनीर, जुम्मा योगेश, धर्मवीर, कल्लन, प्रेम सिंह, खछचन बाबा, छिंगा बाबा, तेजपाल, सोनपाल नेताजी, यादराम, पूरन सिंह ,उदय चंद, रब्बी, गोपाल ,छिंगा, रमन तोताराम, भानु प्रताप, शिशुपाल, मनपाल, प्रेम सिंह ,दाताराम, गेदा सिंह, चंदर सेठ, किशोरी सेठ, प्रेमचंद सेठ ,लक्ष्मी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल यात्रा में रहे और नुक्कड़ सभाएं की।
