सुरीर पुलिस ने शतिर लुटेरा किया गिरफ्तार

 

मथुरा

थाना सुरीर पुलिस ने अर्न्तजनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 वोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मथुरा और हाथरास जनपद के विभिन्न थानों में 16 मुकद मा पंजीकृत हैं। उपनिरीक्षक यशपाल सिंह चौकी प्रभारी खायरा थाना सुरीर ने बताया कि चैकिंग के दौरान गांव महमूदगढी के पास नहर पुल के साईड में बनी खारजा नहर के पुल पर गिरफ्तार किया गया। पकडे गए आरोपी रामेश्वर पुत्र मानसिंह निवासी मुरकुटी थाना सुरीर के कब्जे से एक अवैध तंमचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व लूट के 1200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पकडा गया आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है।

 

तमंचा, कारतूस के साथ पकडा

थाना सदर बाजार पुलिस ने एक युवक को जमुनाबाग रोड यमुना पुल के पास थाना सदर बाजार से चौंकिग के दौरान पकडा। महेश पुत्र साहब सिंह निवासी इन्दुपुरम कालोनी औरगांबाद थाना सदर बाजार मथुरा के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *