जीत के जलसे में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

 

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश में विस चुनाव में शानदार सफलता पाने वाली भगवा पार्टी सूबे में जश्न मनाने में मशगूल है। प्रयागराज में ऐसे एक जलसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता सतीश चौहान की संदिग्ध मौत के मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि बहरिया के नेवादा गांव में बीजेपी की जीत के जश्न के दौरान पथराव में घायल सतीश चौहान की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा था।

इस पर एसएसपी अजय कुमार ने बहरिया थाना प्रभारी, एक एसआई व दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मामले में दारोगा समेत 10 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मुबारकपुर गांव में शनिवार शाम को भाजपा कार्यकर्ता जीत के जश्न में डीजे पर डांस कर रहे थे।

इस दौरान इस दौरान एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिसमें 18 वर्षीय सतीश चौहान घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में थाना प्रभारी बहरिया रवि प्रकाश, एसआई संजय यादव, कांस्टेबल विकास उपाध्याय और कांस्टेबल दीनदयाल दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच शुरू हो गई है।

प्रयागराज जिले के बहरिया के नेवादा गांव में बीजेपी की जीत पर जश्न का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान निकाले गए जुलूस में पर पथराव और लाठी डंडे से पिटाई की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि पिटाई के दौरान ही गणेश चौहान की मौत हो गई थी। हालांकि पिता ने अपने बेटे के एक्सीडेंट की तहरीर दी थी।

इसके बाद मृतक के साथियों ने अलग तहरीर दी और घटना के विरोध में बहरिया थाने पर प्रदर्शन करते हुए थाना बहरिया के थानाध्यक्ष रवि प्रकाश और दारोगा संजय यादव पर भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार पासी और प्रवीण कुमार पाल को पीटने का आरोप लगाया। साथ ही एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया।

इस मामले में एसएसपी अजय कुमार ने कहा, श्क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत और कार्यकर्ता के परिजनों को प्रताडि़त करने की सूचना उच्चाधिकारियों को समय पर नहीं देने पर एसएचओ बहरिया रवि प्रकाश, एसआई संजय यादव, कांस्टेबल विकास उपाध्याय और दीनदयाल दुबे को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *