अयोध्या में रंगभरी एकादशी पर संतों ने हनुमान जी के साथ खेली होली

 

अयोध्या

रंगभरी एकादशी से अयोध्या में होली का त्योहार शुरू हो गया। हनुमानगढ़ी पर नागा साधुओं ने विराजमान हनुमानजी के साथ होली खेली। हनुमान जी का निशान लेकर के नागा साधु पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। अवध में होली से पांच दिन पहले ही रंगोत्सव का त्योहार शुरू हो जाता है। बड़ी संख्या में संत समाज सड़क पर निकल के होली खेल रहे हैं। हनुमान जी के निशान के साथ मठ मंदिरों में होली का निमंत्रण लेकर भी नागा साधु जाएंगे। अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा पांच कोस का रंगभरी एकादशी के पर्व पर परिक्रमा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *