कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग 

विकासनगर। एआईसीसीसी से नियुक्त सहसपुर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर सतपाल नेहरा ने अपने सहयोगियों के साथ सहसपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रत्याशी पर दांव आजमाने की सलाह कोऑर्डिनेटर व उनकी टीम को दी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अकील अहमद के नेतृत्व में कोऑर्डिनेटर व उनकी टीम को मिले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया किया सहसपुर सीट कांग्रेस की झोली में आ सकती है, यदि टिकट का सही वितरण किया जाए। बताया कि 2007 से लेकर 2017 तक पार्टी गलत टिकट वितरण के कारण लगातार सहसपुर सीट को हारती आ रही है। कहा कि इस सीट पर बाहरी प्रत्याशी होने के कारण कांग्रेस चुनाव हार गई। कहा कि यदि इस सीट पर स्थानीय व्यक्ति को टिकट दिया जाता है तो ये सीट कांग्रेस की झोली में आ सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को कोऑर्डिनेटर सतपाल नेहरा ने आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को हाईकमान तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *