जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग

काशीपुर। ग्राम दोहरी वकील के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। सोमवार को ग्राम दोहरी वकील के ग्रामीणों ने एसडीएम अभय प्रताप को ज्ञापन सौंपा। कहा गांव में पानी का नाला जिसमें पूरे गांव का पानी जाता है। नाले में घास उग आने से नाला चोक हो गया है। जिसकी वजह से नाले का पूरा पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और घरों में घुस रहा है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।यहां वेद प्रकाश, नन्हें सिंह, रामफूल, अशोक, कमलजीत कौर, गीता, रमेश, सुरेंद्र सिंह, सुभाष, शेरा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *