विजयी होकर लौटे  खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विकासनगर

मोंटफोर्ट स्पोर्ट अकादमी में मंगलवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनपद स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटे  खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं अकैडमी चेयरमैन अमित कुमार जॉन ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के जोजफ, प्रतीक सिंह, चारिस जॉन और अंशिका ने बेहतर प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जोकि, स्कूल के साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर दीपक कुमार, ऋषि, आयुष, प्रशांत, आलोक, दीपांशु, अंशुल, सतीश, लोकेश, अर्पिता, अंशिका, अनमोल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *