व्यापारियों ने की त्योहार के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुधार करने की मांग  

काशीपुर

देवभूमि व्यापार मंडल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर दीपावली पर्व पर आतिशबाजी बाजार लगाने के लिए स्थान चयनित करने व त्योहार के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुधार करने की मांग की। मंगलवार को देवभूमि व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष सुनील टंडन के नेतृत्व में संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा को मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा कि दीपावली त्योहार पर आतिशाबाजी दुकानें उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज मैदान में या श्रीराम लीला मैदान में लगाई जाए। साथ ही कहा दीपावली के दौरान बाजार में ट्रेफिक व्यवस्था बहुत अधिक जटिल हो जाती है। सुझाव दिया इसके लिए मुख्य चौराहे से किला बाजार तक, सुदामालाल स्कूल से डॉ.सत्ता की दुकान मोड़ से होते हुए शमशान घाट मोड़ तक वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था लागू की जाए। इससे शहर में आवागमन सुचारू रुप से चल सकेगा। साथ ही कहा कि बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। साथ ही कहा दीपावली के दौरान अग्निकांड की संभावना बनी रहती है इसके लिए अग्निश्मन का एक वाहन रतन सिनेमा रोड स्थित जेल पार्किंग में तैनात किया जाए। वहीं संगठन ने कहा कि आरओबी का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। दीपावली को देखते हुए शीघ्र यहां पर सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए। इस दौरान ग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त फईम खां मौजूद थे। ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश नरूला, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष अरोरा बॉबी, सुनील टंडन, मुकेश कुमार, दीपक चावला, ललित अरोरा आदि व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *