आबकारी विभाग ने नष्ट की एक्सपाइयर बीयर की पेटियां 

हरिद्वार

आबकारी विभाग ने एक्सपायर हो चुकी 2249 बीयर की कैन एवं बोतल को नष्ट कर दिया। जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि सिडकुल के रेडीसन ब्लू होटल, नया गांव एवं रोशनाबाद के अंग्रेजी शराब के ठेके की बीयर एक्सपायर हो गई थी। इस संबंध में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को रिपोर्ट भेजकर एक्सपायरी बीयर को नष्ट करने की अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को रोशनाबाद में अंग्रेजी शराब के ठेके के पीछे बीयर की कैन एवं बोतल नष्ट कर दी गई। जिलाआबकारी अधिकारी ने बताया कि यह एक सामन्य प्रक्रिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *