सुनक ने टैक्स की मूल दर को 20 फीसद कम करने की खाई कसम

लंदन

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के लोगों को टैक्स में बड़ी राहत देने की वादा किया है। उन्होंने साल 2029 तक ब्रिटेन के लोगों को लिए टैक्स की मूल दर को 20 फीसद तक कम करने की कसम खाई है। टैक्स को लेकर उनकी नीतियों में ये एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि शुरुआत से ही सुनक इस बात पर जोर देते रहे हैं कि वह लुभाने वाली पॉलिसी से दूर रहेंगे। वहीं टैक्स को लेकर ब्रिटेन की जनता परेशान है, जिसको लेकर सुनक ने लोगों को राहत देने वाला निर्णय लिया है। बोरिस जॉसन की कुर्सी के दावेदार सुनक ने कोविड-19 महामारी के दौरान ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था संभालने में देश और सरकार की बड़ी मदद की थी। उनको प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार में विदेश सचिव लिज ट्रस टक्कर दे रही हैं। इसी दौरान उन्होंने टैक्स में कटौती का वादा किया है।
सुनक ने कहा कि वह मुद्रास्फीति से निपटने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, लेकिन एक बार यह हासिल हो जाने के बाद वह 2024 में आयकर से 1 पेंस की छूट लेने के लिए पहले से घोषित योजना का पालन करेंगे, और फिर अगली संसद के अंत तक 3 पेंस की और छूट लेंगे,जो 2029 के आसपास होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *