जाम्बिया के विपक्षी नेता हिचिलेमा ने राष्ट्रपति चुनाव जीता
लुसाका ।
जाम्बिया में विपक्ष के नेता हाकेंडे हिचिलेमा ने 12 अगस्त को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति एडगर लुंगु को हराकर जीत हासिल की है।
श्री हिचिलेमा ने 28,10,757 वोट हासिल कर अपनी जीत दर्ज की जबकि श्री लुंगु को केवल 18,14,201 वोट हासिल हो सके।
जाम्बिया के चुनाव आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एसाव चुलु ने 156 में से 155 निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की पूर्ण और गहन जांच के बाद सोमवार की तड़के चुनाव परिणाम की घोषणा की।
