बेंगलुरू एफसी ने ईगल्स को 1-0 से हराया, 2021 एएफसी कप के ग्रुप डी में बनाई जगह
माले।
बेंगलुरू एफसी ने रविवार को माले के नेशनल स्टेडियम में क्लब ईगल्स पर 1-0 से जीत दर्ज करने के साथ ही 2021 एएफसी कप के ग्रुप डी में जगह पक्की कर ली।
ईगल्स के खिलाफ बेंगलुरु के लिए मैच का एकमात्र गोल मिडफील्डर जयेश राणे ने मैच के 26वें मिनट में किया।
दोनों टीमें पहले 45 मिनट में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकीं, लेकिन पूर्व इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैंपियन बेंगलुरु की टीम जयेश की बदौलत बढ़त बनाने में कामयाब रही।
बेंगलुरु की टीम अब एटीके मोहन बागान, बांग्लादेश की बशुंधरा (वसुंधरा) किंग्स और मालदीव की मैजिया स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन टीम के साथ ग्रुप डी में अपना स्थान पक्की कर चुकी है। ग्रुप डी के मैच बुधवार से माले में खेले जाएंगे।
बता दें कि बेंगलुरू ने अप्रैल में शुरुआती दौर में नेपाल की त्रिभुवन आर्मी पर 5-0 से जोरदार जीत दर्ज की थी जबकि क्लब ईगल्स ने भूटान के थिम्पू एफसी को 2-0 से हराया था।