बॉलीवुड में आने का सपना पूरा करने के लिए स्थानीय प्रोजेक्ट छोडऩे का पछतावा नहीं : सिद्धांत

मराठी अभिनेता सिद्धांत मोरे अपने बड़े बॉलीवुड के सपने को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय सिनेमा से ब्रेक लिए हुए हैं। फिलहाल अभिनेता का ध्यान हिंदी सिनेमा पर है और इस बीच अगर वह क्षेत्रीय सिनेमा या टीवी सीरियल से संबंधिक प्रोजेक्ट नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें इसका कोई गम या अफसोस नहीं है।
इस भावना के पीछे के कारणों के बारे में बताते हुए, सिद्धांत ने कहा, मेरी (मराठी) फिल्म शिव – एक युवा योद्धा की सफलता के बाद, मुझे कुछ अच्छी स्क्रिप्ट की पेशकश की गई थी। लेकिन मैं उनके साथ आगे नहीं बढ़ा और एक बॉलीवुड फिल्म करने की दिशा में आगे बढ़ता रहा। बॉलीवुड अभिनेता बनना मेरा बचपन का सपना है और इसके लिए मैंने कई हिंदी टेलीविजन शो को भी नजरअंदाज किया है, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।
एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले सिद्धांत अपनी पहली फिल्म से पहचान पाकर खुश हैं।
उन्होंने कहा, मैं हमेशा मॉडलिंग और बॉडीबिल्डिंग में था। शारीरिक तौर पर फिट रहना बचपन से मेरा जुनून रहा है। मैंने विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया, जिससे मुझे कैमरा-फ्रेंडली बनने में मदद मिली। जब मुझे मराठी फिल्म की पेशकश की गई, तो मैंने मौके को भुनाया। मुझे मिली पहचान केवल मुझे एक अभिनेता के रूप में विकसित होने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *