ट्रिस्टन स्टब्स बन गए सुपरमैन, हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच

नई दिल्ली

साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम के लिए अपना 100 फीसदी देते नजर आ रहे हैं। फिर चाहे बात बल्लेबाजी की हो या फिर फील्डिंग की। हालांकि, गेंदबाजी के मामले में उनका सिक्का नहीं चला है, लेकिन बल्ले से वे प्रभावी रहे हैं। उनकी फील्डिंग का स्तर भी अच्छा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वे सुपरमैन बन गए। उन्होंने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से एक ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसे देखक हर कोई हैरान था।
दरअसल, 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 10वां ओवर एडन मार्क्रम कराने आए। उनके सामने मोइन अली थी और इसी ओवर की आखिरी गेंद को मोइन अली ऑन साइड में खेलने चले गए, लेकिन गेंद बल्ले के कोने पर लगी और मिड ऑफ की तरह चली गई, जहां ट्रिस्टन स्टब्स खड़े थे। गेंद जमीन छूने ही वाली थी कि ट्रिस्टन स्टंब्स ने अपने बायीं ओर डाइव लगाई और हवा में ही एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया। इस कैच ने साउथ अफ्रीका के ही जॉन्टी रोड्स की याद दिला दी।
ट्रिस्टन स्टब्स के इस कैच को देखकर इंग्लैंड के बल्लेबाज मोइन अली और पूरी साउथ अफ्रीका की टीम हैरानी में पड़ गई, क्योंकि ये सब एक साथ पलक झपकते ही हो गया। स्टब्स के इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस प्रकार के कैच साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉनी रोड्स भी लेने के लिए जाने जाते थे। वहीं, अगर मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने ये मैच 80 रनों के विशाल अंतर से जीता और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *