अब भाजपा भी हुई ट्रैक्टर पर सवार, विरोधियों पर किए तीखे वार

मथुरा।

किसान आंदोलन के बीच विरोधी राजनीतिक दलों भी किसान संगठनों के ट्रैक्टर पर सवार थे।  तीन कृषि कानून वापस लिए जाने की प्रधानमंत्री की घोषणा के साथ ही भाजपा भी ट्रैक्टर पर सवार हो गई है। शुक्रवार को मथुरा जनपद में रामलीला मैदान महाविद्या से प्रारंभ होकर गोवर्धन चौराहे पर ट्रेक्टर रैली का समापन हुआ। रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने विरोधियों पर तीखे वार करते हुए किसानों के लिए चलाई जा रही हैं सरकारी योजनाओं और किसानों की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों को गिनाया।
ट्रैक्टर रैली के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किसान रैली को सम्वोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसान हितों के लिए सर्वाधिक कार्य किया है। गन्ना किसानों के बकाया रकम का भुगतान चार वर्षों में सर्वाधिक किया गया है सपा व बसपा सरकारों में गन्ना किसानों का आठ से दस वर्षों का बकाया था। उत्तर प्रदेश देश में गन्ना व चीनी के उत्पादन में एक नंबर पर है जो चीनी मिलें सपा और बसपा सरकार में बन्द हो गई थीं उनको चालू करने का काम किया है।
हमारी सरकारों का प्रयास है कि कम लागत पर अधिक उत्पादन हो सके। जिससे किसान को फसल की अच्छी रकम प्राप्त हो सके, ट्रैक्टर किसान के शौर्य उत्थान व प्रगति का प्रतीक है इसलिए हम ट्रैक्टर का पूजन व वन्दन करते हैं। कामेच्छा सिंह ने कहा है कि भारत सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए गांव गरीब के उत्थान के लिए लघु व मझले किसानों को सर्वाधिक लाभ दिलाने के लिए तीन नये कृषि कानून लायी थी जिसको अधिकतर किसानों व किसान नेताओं का समर्थन प्राप्त था देश के अर्थशास्त्री व प्रगतिशील किसान व किसान संघठनो की वर्षों से की जा रही कृषि कानूनों में सुधार की मांग पर तीन नये कानून बनाये थे लेकिन कुछ किसान नेताओं को समझाने में सफल नहीं रहे मुद्दा विहीन विपक्ष के लोग देश में अफवाह व दुष्प्रचार कर रहे थे ऐसी परिस्थिति में किसानों के व्यापक हित में लाये गये किसान कानून देश हित में वापस लिये गये हैं इसके लिए मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं यह देश लोकतांत्रिक देश है रामराज्य की परिकल्पना पर देश चलता है इस विल को बहस के लिए जनता में छोड़ दिया है। इस अवसर पर सासंद श्रीमती हेमामालिनी ने किसानों को संबंधित करते हुए कहा कि मोदी व योगी सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली के बिलों में सरचार्ज को माँफ कर तोहफा दिया है। देश की पहली सरकार है जिसने किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व किसानों की ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हुई थी, तब भी में किसानों को लेकर वित्त मंत्री के पास गई थी और उनको मुआवजा दिलवाने के लिये कहा था। किसानों की यह रैली गोविंद नगर से शुरू होकर डीग गेट ,भूतेश्वर आदि स्थानों पर रवाना होते हुए समाप्त हुई। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किसान रैली को सम्वोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसान हितों के लिए सर्वाधिक कार्य किया है। गन्ना किसानों के बकाया रकम का भुगतान चार वर्षों में सर्वाधिक किया गया है सपा व बसपा सरकारों में गन्ना किसानों का आठ से दस वर्षों का बकाया था। उत्तर प्रदेश देश में गन्ना व चीनी के उत्पादन में एक नंबर पर है जो चीनी मिलें सपा और बसपा सरकार में बन्द हो गई थीं उनको चालू करने का काम किया है।
इस अवसर पर प्रदेश महांमत्री सतेन्द्र तुगानाजी, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी हीरा सिंह, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक ठाकुर कारिदां सिंह, पूरन प्रकाश, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष संतोष सिकरवार अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरन सिंह जादौन, महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रधान ने किया। जिसमें उपस्थित रहे महामंत्री ब्रज क्षेत्र जगवीर सिंह तोमर, क्षेत्रीय मंत्री सतीश त्यागी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी जोगेद्र पहलवान, जिला महामंत्री मनोज सौनौठ, पंकज लवानिया, अंकित चौधरी एवं समस्त किसान व किसान मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *