रोडवेज चालक से मार-पीट में आधा दर्जन गिरफ्तार
जौनपुर
थाना जफराबाद पुलिस ने रोडवेज चालक से मार-पीट करने वाले आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्र0नि0 योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कुमार पाण्डेय द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मु0अ0सं0-127/2021 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 1984 के नामजद 06 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की ं। गिरफ्तार अभियुक्तों में .बल्लू उर्फ रियाज अहमद पुत्र जमील अहमद नि0 कजाकपुरा कोनिया विजयीपुर थाना आदमपुर वाराणसी। .मो0 सुहेल पुत्र मो0 अयुब नि0 जलालीपुरा चुंगी थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी। मो0 आरीफ पुत्र मो0 कयूब नि0 मोडौली सेन्टजान्स स्कूल के पास थाना मडुवाडीह जनपद वाराणसी। सोनू बिन्द पुत्र लालबिहारी बिन्द नि0 लखनपुर नई बस्ती थाना मडुवाडीह जनपद वाराणसी। जमीर अहमद पुत्र खलीलुर रहमान नि0 कजाकपुरा कोनिया थाना आदमपुर जनपद वाराणसी। एखलाक अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल गनी नि0 कजाकपुरा कोनिया थाना आदमपुर जनपद वाराणसी है।
