22 नवम्बर को लखनऊ में प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियों में जुटे किसान नेता

मथुरा।

तीन कृषि कानून वापस लिए जाने की प्रधानमंत्री की घोणष के बाद भी किसान संगठनों के नेता व्यस्त हैं। 22 नवम्बर को लखनऊ में प्रस्तावित रैली की तैयारियों में जुटे हैं।
इसे लेकर भाकियू टिकैत की एक आवश्यक बैठक राया ब्लाक के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में  22 नवंबर को लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से मंथन किया। जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, जिला संगठन मंत्री धीरी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत ऐतिहासिक महापंचायत होगी। जिसमें मथुरा जनपद से हजारों कार्यकर्ता व किसान अपने निजी वाहनों व ट्रेन द्वारा लखनऊ को प्रस्थान करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से  गिर्राज सिंह परिहार देवेश पाठक चुनमुन चौधरी चंद्रभान चौधरी मुकेश पहलवान चिराग उद्दीन कुरेशी लखन सिंह सहित दर्जनों भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता चंद्रभान सिंह ने की संचालन जिला प्रवक्ता देवेश पाठक ने किया।
दूसरी ओर मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र परिहार ने कहा है कि भाजपा सच्चे अर्थों में किसान हितैषी सरकार तब सिद्ध होगी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भूल को याद कर कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों के लिए एमएसपी पर लिखित गारंटी कानून दें। वहीं किसानों पर लगे मुकदमा वापस लंे। आंदोलन के समय शहीद हुए सैकड़ों किसानों को शहीदों का दर्जा दिला कर सम्मानित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *