हत्या के प्रयास के दो आरोपी पकडे

मथुरा

थाना गोविन्दनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपियों को दो तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उपनिरीक्षक ौकी प्रभारी डींग गेट ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी हत्या के प्रयास के आरोप में लगातार फरार चल रहे चन्दन शर्मा पुत्र चन्द्रभूषण झा निवासी 80 फुटा थाना गोविन्द नगर मथुरा मूल निवासी महीसांट थाना जन्दहा जनपद वैशाली बिहार तथा वीरू जाट उर्फ दुर्गेश पुत्र रामबाबू निवासी गांधीनगर थाना कोतवाली मथुरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो तमंचा 315 बोर और दो जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किये हैं। आरोपियों ने 16 अगस्त को अपने साथियों के साथ आलोक उपाध्याय पुत्र कृष्ण मुरारी उपाध्याय निवासी 36, महाविद्या कालौनी थाना गोविन्दनगर के साथ जान से मारने की नियत से तमंचों से हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *