शहरी क्षेत्रों में परिवार नियोजन के प्रति और जागरूकता जरूरीः सीएमओ

 

मथुरा

सीएमओ डा.रचना गुप्ता ने शहरी इलाकों में परिवार नियोजन के प्रति और अधिक जागरूकता लाने पर बल दिया है। उन्होंने पत्र दंपत्तियों से नसबंदी और दूसरे गर्भनिरोधक तरीके अधिक से अधिक अपनाने का अनुरोध किया है। सीएमओ पीएसआई इंडिया संस्था की डाटा डिसेमीनेशन पर कार्यशाला में बोल रही थीं। कार्यशाला का आयोजन संस्था द्वारा एक स्थानीय होटल में किया गया था। कार्यशाला में स्वागत संबोधन शहरी स्वास्थ्य समन्वयक फौजिया खानम द्वारा किया गया। पीएसआई इंडिया संस्था के सीनियर स्पेशलिस्ट एडवोकेशी मनीष सक्सेना और मैनेजर प्रोग्राम शैलेश तिवारी ओटीएस डाटा के परिणामों के बारे में जानकारी दी। एनएचएम के नोडल डा.देवेन्द्र अग्रवाल और परिवार कल्याण के नोडल डा.चित्रेश कुमार निर्मल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान शहरी स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *