सांसद ने किया छह करोड से बनने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़को का शिलान्यास

 

मथुरा

सांसद हेमामालिनी शुक्रवार को राया क्षेत्र में पहुंची। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। इन सडकों का निर्माण छह करोड रूपये की लागत से होगा। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद हेमा मालिनी अपने साथ क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश के साथ मथुरा मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं के अंतर्गत पी.बी.एम.बी रोड से सौंख खेड़ा बाया बहादुरपुर मार्ग तक का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर फीता काट कर शिलान्यास किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब असहाय लोगों के लिए बहुत जनकल्याण कारी योजनाये है जिन्हें जागरूक कर लाभान्वित किया जा सके। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सब का विस्वास के साथ कार्य कर रही है उन्होंने भाजपा साशन में हुए विकास कार्याे पर प्रकाश डाला । इस दौरान पंकज प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी प्रभात रंजन शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल, भापजा नेता सत्यपाल चौधरी, अनिल रावत, मनोज उपाध्याय, सोनू तौमर आदि भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *