कारोबारी के हत्यारोपितों की फोटो वायरल,पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी

कानपुर।

सचेंडी की बाबा मार्केट में हुई व्यापारी की हत्या के मामले में हत्यारोपितों की फोटो वायरल हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
सचेंडी के रौतेपुर गांव में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह उर्फ सोनू टिकरा की बाबा मार्केट में गिट्टी- मोरंग की दुकान चलाता था। आरोप है कि गुरुवार सुबह उसी गांव के राजेश सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सोनू की हत्या कर दी थी। इन सभी के खिलाफ परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपित वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गए थे। सचेंडी पुलिस ने फुटेज खंगाल हत्यारों की पहचान की है। सचेंडी एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हत्यारों की तो की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *